भाकपा माले का एक प्रतिनिधिमंडल

भाकपा माले का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीओ से के शिष्टाचार मुलाकात -Naugachia News

शिक्षा/जानकारी

नवगछिया : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी लिबरेशन के एक प्रतिनिधिमंडल नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश से शिष्टाचार मुलाकात कर यहां की समस्याओं को अवगत कराएं जिसमें की भाकपा माले के जिला सचिव भागलपुर बिंदेश्वरी मंडल के नेतृत्व में कामरेड रामदेव सिंह प्रखंड सचिव नवगछिया, कामरेड सिकंदरा कुमार यादव, सभी लोगों के द्वारा नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश से कहे कि खरीक प्रखंड के चोरहर पंचायत अंतर्गत बगड़ी में राशन – किराशन के वितरण पर वार्ता किया गया जिसमें एसडिओ नवगछिया ने कहा कि 27 – 05 – 17 को जो कि खरीक प्रखंड के बगड़ी चौक पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को तत्काल में स्थगित किया जाए.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आप सभी लोगों का मांग को स्वीकार कर लिया गया है. सीज राशन के सवाल पर एसडिओ नवगछिया ने अतिशीघ्र जॉच कर हल निकाल लिया जाएगा. वहीं कामरेड जिला सचिव बिन्देश्वरी मंडल ने कहा कि फिलहाल धरना प्रदर्शन स्थगित करते हुए सीज राशन के लिए राशन के लिए न्यायोचित समाधान तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा. उन्होनें कहा कि भाकपा माले वंचित गरीबों को राशन में नाम जोड़वाने के लिए अभियान अलग चलायेगी.