भागलपुर : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने भाजपा के प्रदेश उपध्यक्ष सह विधानपार्षद लाल बाबू प्रसाद गुप्ता द्वारा बीजेपी के विधायक की पत्नी और भाजपा घटक दल लोजपा की महिला विधानपार्षद को सरेआम सारी मर्यादाओं को तार-तार करते हुए
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विधानपरिषद सदन के अंदर छेड़छाड़ की घटना की निंदा करते हुए कहा कि सदन के अन्दर भाजपा के विधानपार्षद द्वारा अभद्र टिपण्णी एवं शरीर को गलत तरीके से छूना इस तरह की अमर्यादित व वेशार्मी हरकत से भाजपाई का असली चाल,चरित्र और चेहरा उजागर हुआ । सदन के अन्दर जब इस तरह के गन्दी हरकत करने से भाजपा के माननीय विधानपार्षद बाज नही आ सकते है तो अन्य भाजपाई क्या करते होंगे ।

इस प्रकरण पर भाजपा के चुप्पी और भाजपा के सभी बड़े नेता सुशील मोदी सहित पूरे मुद्दे पर ही पर्दा डालने में लगे हुए हैं। जबकि माननीया महिला विधान पार्षद के पति भी भाजपा के ही विधायक है, जो उस समय बिहार विधानसभा में उपस्थित थे। पीड़ित माननीया ने जब आपबीती को अपने पति को बताया तो विधायक जी ने विधान परिषद मेंजाकर भाजपा के ‘माननीय’ विधान पार्षद लाल बाबु गुप्ता की लात घूसे से सरेआम पिटाई कर दी। जिस मारपीट को बिहार भर के विधायकगण ने अपनी आँखों से देखा,उसे भाजपा के नेता शुशील कुमार मोदी सहित कई बड़े भाजपा नेता बड़ी बेशर्मी से इस घटना को नकार रहे हैं । भाजपा इस तरह के गिनौनी हरकत करने वाले भाजपा विधानपार्षद लाल बाबु गुप्ता को अविलम्ब पार्टी से निष्काषित करे ।
