रंगरा : भगवती स्थान परिसर में बाबा के जन्मदिन पर उमड़ी भीड़

EVENT

नवगछिया: परमहंस स्वामी अगमानंद जी महाराज के जन्मोत्सव (रामनवमी) के मौके पर नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा गाँव स्थित भगवती स्थान परिसर में आज से तीन दिवसीय नव चंडी एवं दुर्गा चरित्र कथा का आयोजन किया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह कार्यक्रम 5 अप्रैल तक चलेगा।
यह जानकारी प्रख्यात पंडित कौशलेंद्र झा ने देते हुए बताया कि आज सुबह परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में रंगरा भगवती स्थान से 1051 महिलाओं एवं कन्यायों द्वारा मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली गयी है।

जो पूरे गाँव का भ्रमण करते हुए कलबलिया धार से मंगल कलश में जल भर कर पुनः भगवती स्थान आएगी। इसके बाद आज ही मंडप पूजन के साथ ही यज्ञ प्रारम्भ हो जायेगा। दोपहर बाद मंच का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न किया जायेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन 4 अप्रैल मंगलवार को नाम दान और दीक्षा का कार्यक्रम चलेगा तथा तीसरे और अंतिम दिन काफी धूमधाम से स्वामी आगमानंद जी महाराज का अवतरण दिवस मनाया जायेगा तथा यज्ञ का समापन होगा। जिसकी जानकारी अंजनी कुमार ने दी