भागलपुर को मिला सौगात, छात्रों को पढ़ाई के लिए बाहर जाने की आवयश्कता नहीं

भागलपुर / पटना

भागलपुर; स्मार्टसिटी भागलपुर के लिए एक अच्छी खबर है. अब यहाँ के छात्रों को पढ़ाई के लिए बाहर जाने की आवयश्कता नहीं है. बिहार के पहले ट्रिपल आईटी भागलपुर में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति होगी. इसके लिए जल्द ही विज्ञापन निकाला जाएगा. 10 स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति ट्रिपल आईटी टीम में होगी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभी ट्रिपल आईटी में 10 शिक्षक हैं लेकिन यह संविदा पर काम कर रहे हैं. नए सत्र से नए शिक्षकों की नियुक्ति हो जाने की पूरी उम्मीद है. अभी तक के स्थिति को देखकर तो यही लग रहा है. ट्रिपल आईटी के प्रभारी निदेशक प्रो.अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रिपल आईटी में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है, फरवरी में इस पर आगे की कार्रवाई हो सकती है. अगले सत्र में जिन विषयों के शिक्षकों का अनुबंध खत्म हो रहा है उसके लिए स्थायी शिक्षक आएंगे.

इसके लिए विज्ञापन निकाला जाएगा. जानकारी देते हुए कहा कि नए सत्र में कई बदलाव भी किए जाएंगे. हो सकता है नए कोर्स भी शुरू किए जाएं. अभी ट्रिपल आईटी में दो ही कोर्स चलते हैं. एक ईसीई और दूसरा कंप्यूटर. दोनों कोर्स मिलाकर 69 छात्रों का दाखिला है. प्रभारी ने बताया कि संस्थान खुले अभी छह महीने ही हुए हैं इसलिए हमारा प्रभार ध्यान संस्थान को सुचारू रूप से चलाने का है. ज्ञात हो कि कल संस्थान में पहले सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया गया है. बरहाल जो भी हो अगर ऐसा हो जाता है तो भागलपुर के छात्रों के लिए इससे अच्छी खबर क्या हो सकती है