भागलपुर; आज तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन ने 5 भैसों को काट डाला. घटना दिल्ली से मालदा आ रही 13414 डाउन फरक्का एक्सप्रेस से जमालपुर- धरहरा स्टेशन के बीच आज सुबह 7.22 बजे पांच भैंस कट गई. घटना के बाद फरक्का एक्सप्रेस तो निकल गई, लेकिन डाउन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!करीब दो घंटे तक अप और डाउन पर एक भी गाड़ियां नहीं चल पाई हैं. भागलपुर आने वाली गाड़ियां जहां-तहां फंसी हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से आ रही फरक्का एक्सप्रेस अभयपुर स्टेशन से सुबह 7.11 बजे खुली थी, अभयपुर के सीधा ठहराव जमालपुर होने की वजह से ट्रेन काफी रफ्तार में थी, इस बीच धरहरा पश्चिमी छोर स्थित गेट संख्या 19 के पास 7.20बजे ट्रेन की चपेट में आने से पांच भैंसों की कटकर घटनास्थल पर मौत हो गई.

इसके बाद फरक्का एक्सप्रेस दनदनाती हुई निकल गई. इसके बाद गैंगमैन की मदद से रेल ट्रैक पर पड़े मवेशियों के शव को हटाया गया. भैसों के शव को हटाने में रेल अधिकारी को काफी परेशानी हुई. समाचार लिखे जाने तक ट्रेन परिचालन शुरू नहीं हो पाई है.
