
नारायणपुर – प्रखंड के सिहपुर पश्चिम पंचायत के मौजमा गाॅव में प्रधानमंत्री सड़क नारायणपुर पश्चिमी केबीन के पास ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता कुंदन यादव के नेतृत्व में 25 फीट लंबा बाँस पुल श्रमदान व आर्थिक सहयोग से बनाया गया. प्रखंड मुख्यालय एवं मधुरापुरबाजार व नारायणपुर रेलवे स्टेशन को सिहपुर पश्चिम पंचायत के लगभग पांच हजार आबादी का आवागमन प्रति दिन होती है. बाढ़ में पानी के जलजमाव के कारण महीना दिनों से बाधित था. ग्रामीण उत्तम शर्मा, पूर्व सरपंच उस्मान ठाकुर, मिथुन मंडल, राजु शर्मा, बसल्ट मंडल, मनीष ठाकुर, राजु साह एवं अन्य की भागीदारी रही.
