नवगछिया : श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में नवगछिया से भागलपुर मंदौजा स्थित श्री श्याम मंदिर में नवगछिया के 201 श्याम भक्तों द्वार 05-03-2020 दिन गुरूवार को निशान चढ़ाया जाएगा यह निशान यात्रा नवगछिया स्थित मारवाड़ी विवाह भवन से बड़े ही धूमधाम से गाजे-बाजे रास लीला के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए भागलपुर श्री श्याम मंदिर जाएगी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस निशान यात्रा में रास्ते में जगह-जगह निशान लिए भक्तों के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की सेवाएं भी दी जाएगी इसके पूर्व 04-03-2020 दिन बुधवार को मारवाड़ी विवाह भवन में श्री श्याम बाबा की जोत जगाई जाएगी और भक्तों द्वारा श्री श्याम को भजनों से रिझाया जाएगा

इस कार्यक्रम की जानकारी संस्था के अध्यक्ष अनिल केजरीवाल ने दी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष अनिल केजरीवाल उपाध्यक्ष रवि सराफ पंकज सराफ सचिव रूपेश कुमार रूगँटा कोषाध्यक्ष संदीप कुमार चिरानिया उपकोषाध्यक्ष राकेश कुमार भरतिया मीडिया प्रभारी अशोक केडिया नंदलाल तिवारी मनोज चौधरी शंभू रूगँटा संतोष यादुका नंदलाल तिवारी एवं सभी श्याम भक्त मंडल के सदस्य लगे हुए है
