नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में चल रहे परिवार नियोजन पखवारे मैं आने वाली महिलाओं को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही है. मालूम हो कि 11 जुलाई से 24 जुलाई तक परिवार नियोजन पखवारा मनाया जा रहा है जिसमें परिवार नियोजन के लिए आने वाली महिला का जांच व दवाई अस्पताल के द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मगर ऑपरेशन कराने आई महिलाओं को अस्पताल के बजाय बाहर से कैल्शियम और आयरन की दवाई लेनी पड़ रही है. परिवार नियोजन कराने के लिए पहुंची महिला रीना देवी उमा देवी शांति देवी ने कहा कि डॉक्टर के द्वारा दिए गए कैल्शियम और आयरन की दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध नहीं है. जिसके कारण बाहर से करीब 150 के आसपास में खर्च कर दवाइयां खरीदनी पड़ रही है.

दवाई नहीं होने की जानकारी नहीं होने पर ऐसी स्थिति होती है. कि पैसे कम होने पर वापस घर जाना पड़ता है जब मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाए गए पखवाड़े में पर्याप्त मात्रा में निशुल्क दवाइयां महिलाओं को उपलब्ध कराना है. इसके बावजूद मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही है.
