अपहरण व लूट कांड मामले में देर रात छापेमारी कर शातिर मदन यादव व मल्लू गिरफतार – Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने अपहरण एवं लूट की घटना में फरार चल रहे शातिर अपराध कर्मीयों जो भवानीपुर ओपी क्षेत्र के नारायणपुर निवासी मदन यादव सहित बिहपुर थाना क्षेत्र के हरिओ निवासी मल्लू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. मल्लू का सहयोंगी गुंजन पासवान ने पुलिस की दबिश के बाद कोर्ट में सर्मपण कर दिया. नवगछिया एसपी निधि रानी के द्वारा एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती के नेतृत्व में गठीत टीम ने सोमवार की देर रात छापेमारी कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद नवगछिया एसपी नीधी रानी ने प्रेसवार्ता कर बताया की गिरफ्तार सभी दोनो अपराधी हत्या, लूट, अपहरण जेसे कई जघन्य अपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

19 मई को भवानीपुर थाना क्षेत्र से नारायणपुर के छात्र नीतीश कुमार का अपहरण शातिर शबनम यादव के भतिजे मदन यादव द्वारा किया गया था. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रव्ई करते हुए दो दिन मे छात्र नीतीश कुमार को बरामद कर लिया था. अपहरण मामले में मदन यादव मुख्य अभियुक्त था. अपराधी गुंजन पासवान एवं मल्लू पासवान बिहपुर थाना क्षेत्र के मड़वा के पास व्यवसायी से हुए दो लाख 70 हजार लूट के मामले में दोनो मुख्य अभियुक्त रहा है. उन्होंने कहा की गिरफ्तार दोनो अपराध कर्मी का अपराधिक इतिहास रहा है. वही गुंजन यादव का भी अपराधिक इतिहास है.

मदन यादव जहां एनएच 31 पर वाहन चालकों से रंगदारी लेने का काम करता था. वहीं मल्लू पासवान व गुंजन पासवान एनएच पर चलने वाले वाहनों एव यात्रियों के साथ लूट की घटना को अंजाम देता था. नवगछिया के अलावे सीमावर्ती जिलों में भी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दोनों अपराधियों ने कई लूट की घटना को अंजाम दिये है. एसपी ने बताया कि लूट की घटना में इनके साथ और कौन शामिल थे पुछ ताछ की जा रही है. लूट की घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. एसपी ने बताया की इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. टीम में बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु, खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम, भवानीपुर ओपी प्रभारी जयंत प्रकाश, झंडापुर ओपी प्रभारी जवाहर लाल सिंह शामिल थे.

गुंजन पासवान पर सात अपराधिक मामले है दर्ज

हरिओ निवासी शातिर अपराध कर्मी गुंजन पासवान पर हत्या, लूट अपहरण, डकैती में वाछित रहा है। इसके उपर कुल सात अपराधिक मामले दर्ज है. खगिड़या जिले के गोगरी थाना में भी गुजन पासवान पर लूट के दो मामलों में आरोपीत है. गुंजन पासवान ने अपने सहयोगियों के साथ खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी निवासी अपराधी बुलन यादव की हत्या दस जनवरी 2017 को गोली मार कर कर दिया था. खरीक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर निवासी सुशील यादव की हत्या 19 अगस्त वर्ष 2017 में कर दी थी. वहीं हाल में उन्होंने दो लूट की घटना को अंजाम दिया था. इसके अलावे लूट के दो मामले खगडिया जिले के गोगरी थाना में थाना कांड संख्या 216/05 एवं 261/ 05 में अपरोपित है.

मल्लू पासवान पर दर्ज है लूट के दो मामले

मल्लू पासवान लूट के दो मामले में वांछित है. इस माह 15 मई को मड़वा के पास व्यवसायी से हुई दो लाख 70 हजार लूट एवं बंधन बैंक कर्मी से लूट के मामले में इसी संलिप्तता रही है.

भीम यादव हत्याकांड में मदन की है संलिप्तता

छात्र नीतीशी कुमार के अपहरण के साथ साथ मदन यादव नारायणपुर के ही भीम यादव हत्या में संलिप्त रहा है. मदन यादव ने 11 मार्च वर्ष 2005 को भीम यादव यादव का अपहरण कर उसकी हत्या कर शव को कोसी नदी में बहा दिया था. मामले में भवानीपुर में अपहरण का केस दर्ज है. भीम यादव के शव की बरामदगी नहीं हुई है. मालूम हो की मदन यादव कुख्यात फरार चल रहे शबनम यादव का भतिजा है.