अनुमंडल को बाढ़ और कटाव मुक्त क्षेत्र बना कर ही दम लेंगे : बुलो मंडल -Naugachia News

शिक्षा/जानकारी

नवगछिया : युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने मानसून आगमन से वर्षा होने की संभावना से कोसी,जलस्तर में वृद्धि को देख व बाढ़ की संभावित आशंका को तटबंधों की सुरक्षा के मद्देनजर एवं नवगछिया अनुमंडल के सोहोरा मदरौनी, कालूचक विश्वपुरिया, चोहरार, इस्माइलपुर दटोली तटबंध का निरीक्षण किया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने विभागीय अभियंताओं के साथ कराव निरोधी कार्यो चल रहे तटबंधों का निरीक्षण किया और जहाँ जहाँ कटाव निरोधी कार्य चल रहा है काम मे तेजी लाने का निर्देश दिया. सांसद ने कहा कि कटाव प्रभावित क्षेत्र पर मेरा पूरा ध्यान है और विभागीय पदाधिकारियों को पूरा निर्देश दिया गया है कि बाढ़ और कटाव प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखा जाय.

ताकि कटाव प्रभावित लोगो तनाव मुक्त रहे. नवगछिया अनुमंडल को बाढ़ और कटाव मुक्त क्षेत्र बना कर ही दम लेंगे. उस दिशा में क्षेत्र काम में काम हो रहा है. निरीक्षण के दौरान नवगछिया डिवीजन फ्लड फाइटिंग के अध्यक्ष उमा शंकर प्रसाद, कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार, युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, जिलाध्यक्ष तिरुपतिनाथ यादव, संजय मंडल, अशोक यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रमोद चौबे, नंदू यादव, मो महमूद गजनवी, मो आजाद अंसारी आदि थे.