अज्ञात अपराधियों ने सोने के क्रम में गोली मारा, भागलपुर मायागंज रेफर-Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के निवासी अक्षय लाल मंडल को अज्ञात अपराधियों ने सोने के क्रम में गोली मारकर घायल कर दिया. घटना बुधवार की देर रात की है जब अक्षय लाल मंडल नारायणपुर चंडी स्थान स्थित अपने बासा पर मच्छरदानी के अंदर सो रहा था तभी 12:30 बजे दो अज्ञात अपराधियों ने उस पर गोली चला दी. गोली उसके पीठ को छूते हुए निकल गई इसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए. पीड़ित अक्षय लाल मंडल किसी तरह उठकर बासा के पास सड़क पर जा बैठा.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही बगल के मनोरंजन कुमार जब ने जब पीड़ित को बैठा पाया तो उसने पीड़ित से पूछने पर कहा कि मुझे अपराधियों ने गोली मार दी है. इसके बाद मनोरंजन ने इलाज के लिए गांव के ही चिकित्सक के पास ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जिसके बाद पीड़ित की स्थिति गंभीर देखते हुए इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. थाना प्रभारी मिथलेश पासवान ने बताया कि पीड़ित के पीठ से गोली होकर निकल गई है

पीड़ित ने खुद घटना के बाद गोली का खोखा ढूंढ कर पुलिस को दिया. गोली कटे से चलाई गई है. जिसके बाद पीड़ित के बयान पर दो अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज किया गया है. वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित को आशंका है कि गांव के दुर्गा मंदिर के सचिव नरेश मंडल और प्रसादी मंडल द्वारा जमीन विवाद को लेकर उसे गोली मारी गई है. मामले की जांच की जा रही है . वही नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि पीड़ित अक्षय लाल मंडल को पीठ में गोली छू कर निकली है मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.