पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप अब फिल्मों में, सभी को चौंका दिया पोस्टर जारी कर -Naugachia News

भागलपुर / पटना

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है. अपने अलग-अलग अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित करनेवाले तेजप्रताप इस बार फिर एक नये अंदाज में अपनी प्रस्तुति दी है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजनीति छोड़ कर वृंदावन जाने की जतायी थी इच्छा

तेज प्रताप के इस नये अंदाज से एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हुए हैं. दरअसल, तेज प्रताप यादव ने ट्विटर पर अपनी आनेवाली फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. पोस्ट के जरिये उन्होंने बताया है कि ‘रूद्रा द अवतार’ नाम की हिंदी फिल्म में काम कर रहे हैं. उनकी यह फिल्म जल्द ही आनेवाली है.

तेजप्रताप यादव ने हाल के दिनों में काफी चर्चा में रहे थें. उन्होंने ट्वीट कर राजनीति छोड़ कर वृंदावन जाने की इच्छा जतायी थी. साथ ही उन्होंने पार्टी से अपनी नाराजगी भी जतायी थी. उसके बाद से बिहार की सियासत में काफी सरगर्मी बढ़ गयी थी. मामले को बढ़ता देख कर तेजस्वी यादव ने पूरे मामले को संभालने की कोशिश की थी. फिलहाल पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव मुंबई में हैं. वह अपने पिता लालू प्रसाद यादव के इलाज के लिए मुंबई में हैं. उनके साथ उनकी बड़ी बहन और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती भी हैं.