केन्द्र सरकार OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर की सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये करने पर गंभीरता से बिचार कर रही है। इसके लिए सामाजिक न्याय मंत्रालय एक ड्राफ्ट तैयार कर रही है जिसे जल्द कैबिनेट के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इससे पहले ओबीसी कमीशन यानी NBCC ने ओबीसी आरक्षण में क्रीमी लेयर की सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 15 लाख करने की सिफारिश की थी।

आयोग के मुताबिक आरक्षण दिए जाने के दो दशक बाद भी देखा गया है कि तय 27 फीसदी आरक्षण में से 12-15 फीसदी जगहें ही भर पाती हैं। इसके पीछे मुख्य वजह सालाना आय की उच्चतम सीमा का निर्धारण है।
इसके पहले साल 2013 में केंद्र सरकार ने OBC आरक्षण में क्रीमलेयर की सीमा को 4.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 6 लाख किया गया था।
