आगमानंद महाराज व देवघर से पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्र से की गई प्राण प्रतिष्ठा -Naugachia News

EVENT

नारायणपुर -प्रखंड के नगड़पारा पुरब पंचायत के भ्रमरपुर में रविवार को पुर्वी टोला स्थित महादेव मंदिर प्रांगण में भगवान भैरव, गणेश, नन्दी, एवं भगवान कार्तिक के प्राण प्रतिष्ठा पूजा का कार्यक्रम नित्यानंद झा व ब्रजेश झा की संयुक्त अध्यक्षता में देवघर से आए 11 वैदिक पंडितों सहित ग्रामीण पंडित शशिकांत झा,सम्पूर्णानंद झा,धनंजय झा, मनोहर झा के द्वारा वैदिक मंत्र से पुजा अर्चना सम्पन्न किया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भ्रमरपुर में प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ी भीड़

आचार्य के रूप में शनिवार से ही पंडित मुक्तिनाथ झा के द्वारा पूजा का कार्यक्रम हूआ. मौके पर मौजूद समाजसेवी विकास झा ने कहा कि यह प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शनिवार प्रातः से ही अखंड रामधुन संकीर्तन के साथ रविवार प्रातः से ही वैदिक पंडितों के द्वारा 11 आवृत रूद्र पाठ व रूद्राभिषेक किया गया 9 ग्रामीण पाठकों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ व शाम में हवन के द्वारा मूर्ति प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया.

संध्या में आए शिव शक्ति पीठ नगरह के मठाधीश स्वामी आगमानंद महाराजभी पूजा में भाग लिए आधे घंटे के प्रवचन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भ्रमरपुर पूरे भागलपुर क्षेत्र की आध्यात्मिक स्थल है यहाँ के बुजुर्गों सहित अधिकतम युवाएं भी अध्यात्म में रूचि लेते हैं. इस अवसर पर भजन गायक डा.हिमांशु मोहन मिश्र उर्फ दीपक मिश्रा, छोटु गोस्वामी, सौरभ कुमार उर्फ झुन्ना, प्रेम झा, कौशल झा, राजेश झा, दुर्गेश झा, गौरव झा,आशीष झा, सोनू झा, दीपक कुमार, अंजनी झा, छोटू सहित गाँव के सैकड़ों श्रद्धालुओं और दूसरे गाँव से भी कई भक्त वहाँ पहुंचकर इस मनोरम कार्यक्रम का शोभा बढ़ाया.