आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूँज उठा, अपराधियों द्वारा लगभग सौ चक्र गोली चलाया-Naugachia News

Crime Reoprts

नारायणपुर : नारायणपुर के नगड़पारा पुरब पंचायत व बिहपुर थानाक्षेत्र के भ्रमरपुर गाँव में शुक्रवार की रात्रि लगभग ग्यारह बजे गोलियों कि तड़तड़ाहट से गूँज उठा .जिससे गाँव में सिर्फ गोलियों कि अवाज चिंघाड़ रही थी .अपराधियों द्वारा किसान के घर पर लगभग सौ चक्र गोली चलाया .इस दौरान किसी के हताहत होने कि सूचना नही है.लेकिन दरवाजे पर खड़े ट्रेक्टर के दोनो बड़ा वाला पहिया,छत्तरी व घर के दरवाजे व दिवाल पर गोलियों के निशान साफ तौर पर दिख रहा था. मामले को लेकर किसान अजय यादव ने बिहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है.जिसमें शाहपुर चौहद्दी निवासी देवा झा,नारायणपुर निवासी शबनम यादव व निवास यादव ,झंडापुर निवासी अशोक ठाकुर,भ्रमरपुर निवासी मुन्ना मंडल ,बच्चन झा , रमन झा , ब्रजेश झा , राकेश झा को नामजद आरोपी बनाया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राथमिकी में बताया गया है कि शुक्रवार को हम शिरखंडी बिहियार में अपना खेत जुटाई कर रहे थे की उसी दौरान उपरोक्त नमाजद हाथ में हथियार लेकर आ धमके और धमकी दिया कि पाँच लाख कि रंगदारी दो तब खेत कि जुताई करना.वहां से हम किसी तरह से ट्रेक्टर लेकर भाग कर अपने घर भ्रमरपुर आ गये. तभी रात को लगभग ग्यारह बजे उक्त नामजद अपराधी हथियार के साथ मेरे घर पर आ धमके और अंधाधुँध गोलीबारी करने लगे. हमलोगों ने किसी तरह घर में छुपकर अपनी जान बचाई .

वही दरवाजे पर खड़े ट्रेक्टर के दोनो बड़े पहिये में गोली मार दिया. ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सुचना मिलने पर बिहपुर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँची. पुलिस के पहुँचते ही सभी अपराधी मौके से भागने में सफल रहा. वही पुलिस ने घटनास्थल स लगभग पच्चीस खोखा बरामद किया .

वही पीड़ित किसान अजय सिंह ने बताया कि मड़वा के रंजन कुँवर से दस बीघा खेती योग्य जमीन दो माह पुर्व कोसी दियारा के सिरखंडी बहियार में कवाला लिया था जिसमें घुड़सवार गिरोह द्वारा पाँच लाख की रंगदारी मांगी व शुक्रवार को जोत के लिए गए तो खदेड़ कर भगा दिया. वहीं थानाध्यक्ष रामविचार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, दोषियों पर कारवाई होगी.