आदर्श ग्राम में वार्ड विकास समिति का गठन

कदवा

img_20161007_17416

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोपालपुर : आदर्श ग्राम पंचायत इस्माईलपुर पश्चिमी भिठ्ठा के अन्तर्गत वार्ड संख्या एक से चार तक मे मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत वार्ड विकास समिति का गठन किया गया. वार्ड संख्या एक मे अध्यक्ष पदेन वार्ड सदस्य श्रीमति कल्पना देवी उपाध्यक्ष पदेन पंच श्रीमति अंजली देवी को बनाया गया. चयन सर्वसम्मति से किया गया. वार्ड संख्या दो मे अध्यक्ष पदेन वार्ड सदस्य श्रीमति बबीता देवी एवम् उपाध्यक्ष पदेन पंच श्री रामानंद मिश्रा को बनाया गया. वार्ड संख्या तीन मे अध्यक्ष पदेन वार्ड सदस्य श्री राजीव हरिजन एवम् उपाध्यक्ष पदेन पंच श्रीमति सुदामा देवी को बनाया गया. वार्ड संख्या चार मे अध्यक्ष पदेन वार्ड सदस्य श्री फोटो मंडल एवम् उपाध्यक्ष पदेन पंच श्रीमति माला देवी को बनाया गया. साथ ही सचिव पद के लिए वार्ड संख्या एक मे रेखा देवी ,वार्ड संख्या दो मे संगीता देवी,वार्ड संख्या तीन मे सुनीता देवी एवम् वार्ड संख्या चार मे अजय कुमार का सर्वसम्मति से चयन किया गया. इस प्रकार सात सदस्यीय वार्ड विकास समिति का गठन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया.