नवगछिया। प्रखंड के बगड़ी गांव में मंगलवार की देर शाम सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कथा में कथा वाचिका अर्चना सिंह ने भागवत कथा के महत्व के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम सभी काल के मुख की ओर बढ़ते जा रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हर पल और काल के मुख से केवल हरि नाम मुक्त कर सकता है। कलयुग में केवल भगवान के नाम जाप से ही कल्याण हो सकता है। भागवत कथा श्रवण से सभी प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। धुंधकारी जैसे पापी का भी कल्याण श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने से हो गया था।
हम सभी भी नियमपूर्वक निष्ठा से कथा श्रवण करें तो हमारा कल्याण भी अवश्य होगा। इसलिए हम सभी का सौभाग्य हुआ कि हम सबों को इस नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने का अवसर मिला, प्रभु का गुणगान करने का अवसर मिला।















