नवगछिया : खगड़िया से अपहृत तीन बच्चियां नवगछिया में मिलीं.. किराये के मकान से बरामद

Crime Reoprts

नवगछिया : खगड़िया के अलौली से अपहृत तीन बच्चियों को पुलिस ने मदन अहिल्या कॉलेज रोड स्थित कटरिया निवासी अमित साह के किराये के मकान से बरामद किया। इनमें अलौली निवासी पुलिस यादव की पुत्री सोनम कुमारी, वरुण यादव की पुत्री सान्या व सोनाली कुमारी शामिल हैं। अमित साह की पत्नी पूजा ने पुलिस को बताया कि वह मायके से बस से नवगछिया आ रही थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बस में तीनों बच्चियों को देखा तो पूछा कि कहां जाना है। एक बच्ची ने बताया कि मेरा ननिहाल नवगछिया है वहीं जा रही हूं। पूजा के साथ तीनों मकंदपुर चौक पर उतर गई। बच्चियां यह नहीं बता रही थीं कि उन्हें नवगछिया में कहां जाना है।

इसके बाद वह तीनों को लेकर कचहरी गई, लेकिन वहां कोई पहचान वाला नहीं मिला। फिर वह तीनों को लेकर रूम पर आ गई। पूजा की सहेली की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को नवगछिया थाने, ले गई। इसके बाद परिजनों सूचना दी। परिजनों ने बताया कि अलौली से तीनों का अपहरण किया गया था।