नारायणपुर : यूको बैंक के सीएससी (कस्टमर सर्विस सेंटर) में लूट की मंशा से अपराधियों की गोलीबारी में ग्राहक की मौत और संचालक के जख्मी होने के बाद एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें भवानीपुर, बिहपुर, ढोलबज्जा थानेदार भी शामिल हैं। एसआईटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एसपी ने बताया की गोलीबारी में ग्राहक की मौत हुई है। सीएससी संचालक जख्मी हुए हैं। अपराधी रुपए नहीं लूट सके। सुनील की मौत के बाद पत्नी ज्योत्सना देवी, पुत्र रौशन कुमार, पुत्री अंशुली का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने पुलिस से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अपराधी पैदल व बाइक से शाहपुर गांव की और भागे, लेकिन कोई भी पुलिस को कुछ नहीं बता रहा है। पुलिस को आशंका है कि अपराधी स्थानीय हैं, इस कारण लोग बोलने से परहेज कर रहे हैं।

