नवगछिया : शारीरिक मजबूती के लिये योग जरूरी.. योग दिवस पर लोगों ने किया योगासन

EVENT

बिहपुर । प्रखंड में विभिन्न जगहों पर योग दिवस मनाया गया। इसी क्रम में प्रखंड के बिहपुर-जमालपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महंत नवल किशोर दास ने युवाओं को योग के गूढ़ सिखाए। इस मौके पर कहा कि मानसिक व शारीरिक मजबूती के लिए योग नितांत ही जरूरी है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि आजकल के भागमभाग भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिये योग करने से ही निरोग रह सकते हैं। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो योग के लिये समय निकालना होगा। योग से कई प्रकार कई गंभीर बीमारी से मुक्ति मिल सकती है।