नवगछिया : किसान को श्री विधि से खेती व जैविक खाद का उपयोग के लिए प्रेरित किया

सूचना/खबरे

नारायणपुर । प्रखंड मुख्यालय परिसर शिल्प प्रशिक्षण भवन में सोमवार को खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख रिंकु यादव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी महेन्द्र राय सहित अन्य गणमान्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कृषि केंद्र से आये वैज्ञानिक ने प्रखंड के विभिन्न पंचायत से आये किसान को धान की खेती श्री विधि के साथ जैविक खाद का उपयोग करने का गुर सिखाये और उन्नत उपज का शत प्रतिशत होने की बात कही।

कृषि पदाधिकारी ने खरीफ फसल में लगने वाले रोग का उपाय बताये। एक सप्ताह के अंदर बीज मिलने की बात कहते हुए कहा कि कृषि समन्वयक व सलाहकार का अनिश्चितकालीन हड़ताल से परेशानी हैं। मौके पर किसान सलाहकार समिति अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, विभिन्न पंचायत के मुखिया व सम्मानित किसान मौजूद थे।