बिहपुर । जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण में प्रतिनियुक्त प्रगणक, पर्यवेक्षक और फील्ड ट्रेनर सहित गणनाकर्मियों द्वारा सार्वजनिक और रविवारीय अवकाश में भी कार्य किया गया है। उच्च न्यायालय के फैसले के आलोक में कार्य के अंतिम समय में जाति जनगणना पर रोक लगाने से कार्य स्थगित हो गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!किए गए कार्य के लिए बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के पुलिस जिला नवगछिया के अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी से कर्मियों के लिए कुल छह दिनों की क्षतिपूर्ति अवकाश की मांग की है।
