बिहपुर : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के गोपनीय शाखा के आदेश पर मंगलवार को प्रखंड की बिहपुर, जमालपुर पंचायत के खाता नंबर 1986, – खसरा नंबर 2057- से अतिक्रमण हटाया गया। सुबह करीब 10 बजे मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त सीओ बलिराम प्रसाद व आरओ आमिर हुसैन पुलिस बल के साथ पहुंचे और सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया।
अतिक्रमण हटाने के लिए मो. आलमगीर ने लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत वाद दायर किया था। इस जमीन पर मो. रज्जाक व मो. फारूख रहमान ने कब्जा कर घर बना लिए थे। 27 मार्च को पुलिस की प्रतिनियुक्ति न होने से कब्जा हटाने की कार्रवाई स्थगित कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार, अंचल अमीन व राजस्व कर्मचारी से उक्त जमीन की स्थलीय जांच कराई गई थी।