नवगछिया : गांव में खेत से मिला विशालकाय अजगर, मची अफरातफरी

सूचना/खबरे

बिहपुर प्रखंड के बभनगामा गांव में मंगलवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब गांव निवासी राजकपूर कुमार के खेत में छोटे-छोटे पौधों के बीच अजगर जैसा दिखने वाला एक विशालकाय सांप देखा गया। खेत में सांप की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलने पर बिहपुर थाना पुलिस भी सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की विशेषज्ञ टीम द्वारा सांप का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कराया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।