नवगछिया : नवगछिया टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष राजाराम साह ने बीईओ को आवेदन देकर शिक्षकों का वेतन कटौती इंडेक्स कम नहीं करने का आग्रह किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आवेदन में कहा है कि ऐसे शिक्षक जिनका एनआईओएस अथवा एससीईआरटी से संबद्ध होकर किसी कारणवश उनका प्रमाण पत्र 31 मार्च 2019 तक नहीं आ सका। लेकिन उनकी परीक्षा 16 मार्च 2019 तक हो चुकी थी, का नाम जिला को पूर्व में ही समर्पित किया जा चुका है।
बिहार सरकार के आदेशानुसार ही सभी शिक्षक एनआईओएस से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। यदि 31 मार्च 2019 तक परीक्षाफल प्राप्त नहीं हुआ तो इसमें शिक्षकों की कोई गलती नहीं

