इस्माईलपुर। भारतीय वन्य जीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस के अवसर पर इस्माईलपुर प्रखंड के फुलकिया गांव में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम के दौरान जलज परियोजना के सहायक समन्वयक ने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मार्च 2022 में प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
उन्होंने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य डॉल्फिन संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। तब से हर साल 5 अक्टूबर को देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से डॉल्फिन के महत्व और उनके संरक्षण पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

