नारायणपुर : प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत बोरनाहा धार में बुधवार को चारा कर रहे गरूड़ का पैर तोड़कर घायल कर देने की सूचना है। समाजसेवी अजय रविदास ने अपने संरक्षण में लेकर प्राथमिक उपचार करवाया। ग्रामीण किरानी रविदास ने कहा कि उपचार के बाद गरूड़ की स्थिति थोड़ा ठीक है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वन विभाग के डीएफओ भरत चिंतापल्ली के निर्देश पर वन विभाग के वनरक्षी सुमित कुमार व अन्य ने रेस्क्यू किया। सुंदरवन भागलपुर में समुचित इलाज किया जा रहा हैं।
डॉ. संजीव ने कहा कि देखने से प्रतीत होता है कि उनके थाई में गहरी जख्म है। उसके नीचे टारसस में भी चोट है। डीएफओ भरत चिंतपल्ली ने कहा कि गरुड़ को हानि पहुंचाने वालों पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।

