नवगछिया : बाजार जा रहा यात्रियों से भरा टोटो पलटा, चालक सहित चार घायल

सूचना/खबरे

नवगछिया। मकन्दपुर से नवगछिया बाजार जा रहा यात्रियों से भरा टोटो के नवगछिया आदर्श थाना के पास पलट जाने से चालक सहित चार यात्री घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगो ने अनुमंडल अस्पताल भिजवाया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायलों में चालक अभिषेक कुमार धरहरा, काजल कुमारी पिता मोती दास मुरली, डोली कुमारी पिता उत्तम सिंह सधुआ और आरती कुमारी पिता खगेन्द्र साह हरना चक शामिल हैं। घायलों में काजल कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है।