नवगछिया : डीआईजी व एसपी ने गरुड़ प्रजनन स्थली का किया अवलोकन

NEWS

नवगछिया। गरुड़ों के प्रजनन स्थल के रूप में विश्व में सुर्खियों में रहे कदवा पहुंचे भागलपुर डीआईजी विवेकानंद व नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने मंगलवार को गरुड़ के प्रजनन स्थल का अवलोकन किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीआईजी ने पहले खैरपुर कदवा के मध्य विद्यालय उसके बाद बगड़ी टोला कदवा पहुंच कर गरुड़ को देखा और ग्रामीणों से जानकारी लेते हुए उसके संरक्षण व संवर्धन पर विस्तार से चर्चा की। डीआईजी ने कहा कि गरुड़ के बारे में हम लोगों ने सुना था, लेकिन आज यह प्रत्यक्ष रूप से देखने का मौका मिला।

यहां के ग्रामीणों ने गरुड़ के संरक्षण के लिए जो कार्य किया है, वह सराहनीय है और इसे प्रशासनिक स्तर से भी संरक्षण देने की आवश्यकता है। डीएफओ ने हमें इसकी जानकारी दी थी। कई गांवों में गरुड़ मित्र भी हैं।

जब यहां गरुड़ का प्रवास रहता है तो पूरे समय के दौरान गांव के लोग इसका संरक्षण करते हैं। इसके लिए डीआईजी ने पूरे कदवा ग्राम वासियों को धन्यवाद दिया।