नवगछिया। भाजपा द्वारा शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद मण्डल के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, भाजापा के बिहपुर विधायक कुमार शैलेन्द्र, पूर्व सांसद अनिल यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तिरंगा यात्रा अनुमण्डल कार्यालय से निकलकर थानारोड चकते हुये नवगछिया बाजार से स्टेशन पहुंची। तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ता भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव 2024 में भागलपुर सीट भाजपा की झोली में लाने के लिए प्रण लिया।
