नवगछिया: जिला कमेटी के विस्तार को लेकर जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल द्वारा बनाई गई जिला कमेटी की सराहना करते हुए पूर्व जिला महामंत्री चंद्र किशोर शर्मा, विजय कुमार चौधरी, मंडल अध्यक्ष गोपालपुर आशीष पांडे, कामो दादा उर्फ झंडे वाले बाबा, बबलू चौधरी, पूर्व विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, प्रखंड महामंत्री रवि शंकर, अंजनी सिंह, नवगछिया मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी, नीलांबर झा, रूपेश, चंदन यादव, नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, इस्माइलपुर के विजय यादव सहित सबों ने बधाई दी. इस दौरान सब ने कहा कि जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल द्वारा बनाई गई जिला कमेटी संतुलित है. इसमें सभी सामान्य वर्ग एवं युवाओं को तहजीब दी गई है. इसके लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.
कमेटी के विस्तार को लेकर दी गई बधाइयां

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!













