नवगछिया : बगड़ी हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर महिला की मौत

सूचना/खबरे

बिहपुर :कटिहार -बरौनी रेलखंड पर शुक्रवार को बगड़ी रेल हॉल्ट के समीप ट्रेन से कटकर एक 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान झंडापुर वार्ड नंबर एक शेखटोला निवासी अंजुम खातून के रूप में हुई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वह बहियार अपने पिता को खाना पहुंचाने गई थी। वहीं लौटने के दौरान वह ट्रेन के चपेट में आ गई। महिला की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या लोग जुट गये।