नारायणपुर । प्रखंड के बैकंठपुर दुधैला पंचायत में परवल से लगा जमीन गंगा में कटाव से विलीन हो रहा है। मुखिया प्रतिनिधि अरूण मंडल व समाजसेवी संजय भारती ने बताया कि सिकंदर मंडल, शंभू मंडल, उमेश मंडल, चन्द्रशेखर मंडल व सुशीला देवी का जमीन गंगा में विलीन हो गया। तीन दिन लगातार बारिश के चलते गंगा में जलस्तर बढ़ने से कटाव के किसानों की खेती बर्बाद हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!किसानों ने कर्ज लेकर परवल की खेती की थी। चौहद्दी गांव के वार्ड सदस्य हजारी लाल मंडल ने बताया कि पिछले तीन दिनों से पुलकित मंडल, निर्मल मंडल, शंकर मंडल, शाहो मंडल सहित लगभग पंद्रह बासा को गंगा के कटाव को देख कर अपना समान लेकर दूसरे जगह जा रहे है। वार्ड सदस्य हजारी लाल मंडल ने बताया कि सभी लोग अपना अपना समान सुरक्षित जगह पर रख कर गंगा किनारे से दूर अपना आशियाना बनाया है।
सीओ अजय सरकार ने बताया कि कटाव की सूचना पिछले वर्ष और इस बार भी वरीय पदाधिकारी के साथ बाढ़ नियंत्रण विभाग को दिया है।

