नवगछिया : दिवंगत पूर्व सांसद डॉ रणा को श्रद्धांजलि देने नवगछिया से भी बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

EVENT

नवगछिया – दिवंगत पूर्व सांसद डॉ रविंद्र कुमार राणा के पटना स्थित आवास पर पहुंचे बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि दी है और शोक संवेदना भी व्यक्त की है. इस क्रम में मुख्यमंत्री ने डॉ राणा के पुत्र पूर्व विधायक अमित राणा समेत अन्य परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना दी है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जबकि दूसरी तरफ नवगछिया से बड़ी संख्या में लोगों ने पटना पहुंच कर डॉ राणा के अंत कर्म में शामिल हो कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. नवगछिया के भाजपा नेता मुरारी लाल चिरनियां, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला मंत्री मुकेश राणा, भाजपा के नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल, भाजपा नेता राजकुमार रजक ने पटना स्थित डॉ राणा के आवास पर पहुंच कर उन्हें श्रंद्धाजलि दी है.