नवगछिया : उर्स मेले से बाइक की चोरी, थाने में दिया आवेदन.. चूल्हे की चिंगारी से तीन बासा जलकर राख

बिहपुर

बिहपुर। हजरत दाता मांगन शाह रहमतुल्ला अलैह के सलाना उर्स मेला में 23 मार्च की रात पंचायत भवन के सामने से बाइक की चोरी कर लेने क़ा मामला सामने आया है। इसके बाबत रोहित कुमार सिराजपुर, परबत्ता, जिला खगड़िया ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए बिहपुर थाने में आवेदन दिया है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले के जांच की जा रही है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चूल्हे की चिंगारी से तीन बासा जलकर राख

बिहपुर। हरिओ पंचायत के कोसी पार गांव कहारपुर के वार्ड नंबर चार में गुरुवार रात चूल्हे की चिंगारी से कारे शर्मा, लखन शर्मा एवं प्रमोद शर्मा का बासा जलकर राख हो गया। पंचायत समिति अंजू देवी, शिवशंकर दास, जनीस एवं वार्ड सचिव रविशंकर यादव ने बताया की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। अगर आग भड़कती तो कई एकड़ में लगी गेहूं फसल भी जल जाती।