खरीक | राज्य स्वास्थ समिति पटना के निर्देश के आलोक में डीएम सह जिला स्वास्थ समिति अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद जिले के सभी पीएचसी में तैनात हेल्थ मैनेजर का इंटरचेंज की तर्ज पर तबादला कर दिया जा चुका है। यह तबादला 29 जून 2019 को ही किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें खरीक के मैनेजर का शाहकुंड एवं वहाँ के मैनेजर का खरीक तबादला किया गया है। किन्तु स्वास्थ विभाग के जिला लेवल के सबसे बड़े अफसर सीएस के निर्देश के बाद भी दोनों जगह के मैनेजर अपने-अपने पूर्ववत पीएचसी में तैनात हैं।


लिहाजा न शाहकुंड के मैनेजर खरीक आए और न ही खरीक के मैनेजर शाहकुंड। इस स्थिति में सीएस के निर्देश का भी खुली अवहेलना हो रही है। किन्तु स्वास्थ विभाग का ध्यान इस ओर नहीं है। पीएचसी में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए शुद्ध पेयजल तक की व्यवस्था नहीं है।
