नवगछिया : गोपालपुर, रंगरा व इस्माईलपुर में खाद की कालाबाजारी की सूचना पर छापेमारी

Crime Reoprts

नवगछिया। विक्रेताओं द्वारा किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लेने की सूचना पर गोपालपुर, रंगरा व इस्माईलपुर के खाद विक्रेताओं की दुकानों पर बीएओ अनिल कुमार चौधरी के नेतृत्त्व में छापेमारी अभियान चलाया गया तथा किसानों को अपनी मौजूदगी में उचित मूल्य पर यूरिया दिलवायी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीणों की शिकायत थी कि डीएपी 1200/- रुपये की जगह 1550/- रुपये, पोटाश 1050 रुपये की जगह 1400 /- रुपये व यूरिया 226/-की जगह 320 /- रु की दर से बेची जा रही है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि हर हाल में किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

अधिक मूल्य लेकर बेचने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि एक दो दिनों में नवगछिया में यूरिया खाद की रैक आने वाली है। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार तेरह जनवरी को भागलपुर में समीक्षा बैठक करने वाले हैं।