नवगछिया, रंगरा और गोपालपुर में आज तीन घंटे तक बाधित रहेगी बिजली

सूचना/खबरे

नवगछिया। नवगछिया, रंगरा और गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी नवगछिया बिजली विभाग के सहायक अभियंता आशीष कुमार ने देते हुए बताया कि रेलवे का नया पावर सब स्टेशन को विद्युत आपूर्ति के लिए एनएच 31 पर 132 केवी के तार का रोड क्रॉसिंग कराना है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसकी सुरक्षा को लेकर नवगछिया अंतर्गत रंगरा और मकंदपुर चौक तथा नगरह स्थित पावर सब स्टेशन से होने वाली विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तीन घंटे बाधित रहेगी।