छोटवा के नाम से व्यवसाई से मांगी रंगदारी

Crime Reoprts

crime22

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया : नवगछिया मुख्य बाजार के प्रिया स्टोर के दुकानदार श्री राम गुप्ता के द्वारा रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आने के बाद नवगछिया पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है.जाँच के क्रम में व्यवसाई द्वारा नवगछिया थाना में आवेदन मोबाइल नंबर 72810 44 271 से फोन कर छोटवा का नाम लेकर रंगदारी मांग गया, नहीं देने पर बाजार में बीच बाजार में हत्या करने की धमकी दी है. इस मामले में नवगछिया पुलिस ने मोबाइल का लोकेशन व किस के नाम से मोबाइल लिया गया इसके जाँच के आधार पर  रंगरा के मुरली निवासी शशिधर कुमार का बेटा नयन कुमार को हिरासत में लिया गया है. पुलिस नयन कुमार से पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व्यवसाई से मांगी गई रंगदारी नयन द्वारा मांगी गई थी. नयन ने व्यवसाई से पत्र लिखकर रंगदारी की मांग की थी. पुलिस ने लिखे गए पत्र के लेखनी और नयन के लेखनी से मिलान किया, तो पाया कि दोनों का लेखनी एक है. इसके अलावा सिम कार्ड डिटेल निकालने पर पता चला कि नयन की नानी लक्ष्मी देवी जो नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी में रहती है, उसके नाम से सिम निकाला गया था. सिम निकालने के बाद में ममेरे भाई सागर ने सिम नयन को दे दिया था. उसी सिम से नयन ने व्यवसाई से छोटवा बन कर रंगदारी की मांग की थी. पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान नयन ने कबूला की उसी ने छोटवा के नाम से रंगदारी की मांग की थी, और सिम को तोड़कर कूड़े में फेंक दिया था. जिसको लेकर पुलिस सिम की तलाश कर रही है. मालूम हो कि यह पहली घटना नहीं है जब छोटवा के नाम का सहारा लेकर व्यवसाई से रंगदारी की मांग की गई हो. इससे पहले भी कई मामले ऐसे हैं, जहां व्यवसाई से रंगदारी मांगने के लिए छोटवा के नाम का सहारा लिया गया है. केस के आयोग मंजर अहमद खान ने बताया कि जांच प्रक्रिया चल रही है. जांच के उपरांत ही कुछ कहा जाएगा.