नवगछिया : किशोर की सड़क हादसे में मौत मामले में मामा का बयान दर्ज

Crime Reoprts

नवगछिया। नवगछिया में किशोर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में मृतक के मामा ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। यह बयान मायागंज अस्पताल परिसर में दर्ज किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक किशोर अनुपम के मामा विनोद कुमार दास ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका भांजा स्कूल से एडमिट कार्ड लेकर नानी के घर जा रहा था। इसी दौरान मदरौनी के पास एक पिकअप वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।