नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का हुआ जयमाला, अब लेंगे फेरे; पहली बार सामने आई तेजस्वी-रेचल की तस्वीर

राष्टीय / अंतरराष्टीय

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सिर आज सेहरा सज गया है। गुरुवार सुबह से ही दिल्ली के साकेत स्थित मीसा भारती के सैनिक फार्म हाउस पर समारोह हो रहा है। सगाई के बाद जयमाला हो चुका है। अब तेजस्वी यादव अपनी होने वाली अर्धांगिनी रेचल के साथ सात फेरे लेंगे। कार्यक्रम की तस्वीर जारी हो चुकी है। तेजस्वी और रेचल के साथ स्टेज पर बहन मीसा भारती भी दिख रही हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तेजस्वी यादव और उनकी होने वाली दुल्हन रेचल की दोस्ती 7 साल पुरानी है। वह चंडीगढ़ के व्यवसायी की बेटी हैं और हरियाणा की रहने वाली हैं।

लालू ने करीबियों को भी शादी का नहीं दिया है न्योता

शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि लालू यादव खुद इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। शायद इसी वजह से उन्होंने अपने कई करीबियों को भी शादी में शरीक होने का न्योता नहीं दिया। शादी इतनी गोपनीय तरीके से हो रही है कि बुधवार तक किसी को शादी की खबर तक नहीं थी।

हालांकि, इस बात की भी चर्चा है कि होने वाली लालू की बहू हिंदू नहीं हैं। बुधवार को बहन रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर लिखा था, ‘भाई के सिर पर सेहरा है सजने वाला खुशियों से गुलजार घर का आँगन है होने वाला’, लेकिन उन्होंने भी दुल्हन की जानकारी नहीं दी थी।


तेजस्वी और उनकी प्रेमिका की बचपन की है दोस्ती

तेजस्वी यादव और उनकी प्रेमिका की दोस्ती बचपन की है। दोनों साथ में DPS आरके पुरम में पढ़ते थे। वहीं, 2014 से करीब आ गए थे। दोस्ती प्यार में बदली और आज शादी हो रही है। तेजस्वी लालू-राबड़ी के सबसे छोटे संतान हैं। इसलिए दुलारे भी हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें माता-पिता को शादी के लिए मनाने में काफी समय लग गया। हालांकि, अब सब ठीक है। लालू का पूरा परिवार इस समारोह के लिए दिल्ली पहुंच चुका है