खरीक| लोदीपुर गांव में पानी बहाने को लेकर सोमवार की शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के लहरी देवी, उसकी पुत्री कल्पना, रेणु व पुत्र सन्नी कुमार घायल हो गए। सभी का इलाज पीएचसी में हुआ। लहरी देवी ने गांव के ही बिरखी देवी, शीला देवी व उसके परिवार के खिलाफ लिए पुलिस को आवेदन दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कर्पूरी बांध के पास मवेशियाें के साथ नदी पार कर रहा था

प्रखंड के कर्पूरी बांध किनारे पहाड़पुर स्लुइस गेट के पास कोसी धार में एक पशुपालक डूब गया। वहां मौजूद मछुआरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी की तेज धार में बह गया। इसके बाद मछुआरों ने जाल की सहायता से उसे धार से निकला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मरने वाले युवक की पहचान खगड़िया के पैकात गांव निवासी 45 वर्षीय बहादुर शर्मा के रूप में हुई। मछुआरों ने बताया कि बहादुर शर्मा मवेशियों के साथ धार पर कर रहा था। इसी बीच अचानक वह डूब गया।
