नवगछिया : खरीक में बरामद हुए स्प्रीट मामले मे मोतिहारी का माफिया गिरफ्तार

Crime Reoprts

खरीक। थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित बगड़ी के समीप पिछले दिनों पुलिस ने स्प्रीट लोड ट्रक पकड़ा था। मौके पर खलासी मोतिहारी जिले के मधुमंती लक्ष्मीपुर निवासी लड्डू सिंह को खदेड़कर गिरफ्तार किया था। इसी मामले में सोमवार को पुलिस ने मोतिहारी जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के कोटवा निवासी विकास सिंह उर्फ विकेस सिंह को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जो मोतिहारी जिले का शराब माफिया है। पूर्व में भी शराब कारोबार के आरोप में कोटवा पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शराब कारोबारी के साथ-साथ शराब उत्पादक भी है। जो स्प्रीट मंगवा कर खुद शराब तैयार करता था और तैयार शराब को आसपास के जिलों में खपाता था।

वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया है। जिसके आधार पर कई और बड़े-बड़े माफिया का चेहरा सामने आने की संभावना है। मालूम हो कि बीते 30 जून को पुलिस 10 किमी खदेड़कर स्प्रीट लोड ट्रक को पकड़ा था। जिससे 10 हजार 720 लीटर स्प्रीट बरामद हुई थी। जो मोतिहारी एवं मुजफ्फरपुर जिले में खपाने के लिए जा रहा था।