नवगछिया – पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल अंतर्गत नवगछिया स्टेशन पर विश्व नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष पर केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ राजकीय रेल पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल के संयुक्त तत्वधान में जागरूकता अभियान चलाया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें संस्था के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने लोगो से अपील की किसी भी प्रकार का नशा ना करें. चाहे वह सिगरेट, गुटखा, शराब एवं गांजा किसी भी प्रकार का नशा का सेवन ना करें इससे आप अपने जीवन से ही नहीं, अपने परिवार के लोगों के जीवन से भी खिलवाड़ कर रहे हैं. साथ ही ट्रेनों में यात्रा करते समय नशा खुरानी गिरोह से सावधान रहें. किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो आप तुरंत जीआरपी का हेल्पलाइन नंबर 1512 आरपीएफ का हेल्पलाइन नंबर 139 जो संकट मोचन नंबर है. पर आप फोन कर सहायता ले सकते हैं.


इस कार्यक्रम में जीआरपी के थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह के द्वारा थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया एवं आरपीएफ के इंस्पेक्टर इंचार्ज एचएम दुबे अपने दल बल के साथ मौजूद थे यात्रियों के बीच पंपलेट का भी वितरण किया ग
