नवगछिया : लड़की का अपहरण करने आए दो युवकों को लोगों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

Crime Reoprts

थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को बहला फुसला कर अपहरण करने का प्रयास कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक कदवा ओपी क्षेत्र के कचहरी टोला निवासी राजकमल नयन और मनीष कुमार हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने दोनों की अपाचे बाइक भी जब्त कर लिया है। लड़की की मां ने दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक देर शाम बाइक से पहुंचे और लड़की को लेकर भागने के फिराक में थे।

लेकिन गांव के कुछ लोगों को इसकी भनक लग गयी। जब मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो दोनों बाइक छोड़ भागने लगे। लेकिन ग्रामीणों ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।