नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के छड़रापट्टी गंगा धार में मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के ही जगतपुर निवासी किरो यादव के 19 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार गंगा नहाने के क्रम में डूब गया है. नदी में युवक के डूबने की सूचना पर लोगो की भीड़ वहां जमा हो गई. सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव भी स्थल पर पहुचें.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जहां उन्होंने ने परबत्ता थाना पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी और स्थानी स्तर पर युवक के शव की तलाश स्थानीय गोताखोर के द्वारा आरंभ करवाया. घटना की जानकारी मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम वहां पहची.

एसडीआरएफ की टीम के द्वारा गंगा नदी में काफी खोजबीन करने के बाद भी सौरभ कुमार का शव बरामद नहीं हो पाया. इस घटना के बाद सौरभ के मां प्रभा देवी व अन्य परिवारों का रो रो कर बूरा हाल हो गया है. सांध्य समय तक पंचायत के समाजसेवी प्रदीप यादव, संतोष यादव, जागेश्वर यादव चंदन कुमार बिकाश यादव गंगा नदी के किनारे शव की तलाश करवा रहे थे लेकिन शव बरमाद नहीं हो पाया था.
