नवगछिया : वारदात की साजिश रच रहे शातिर पप्पू यादव समेत दो गिरफ्तार-Naugachia News

Crime Reoprts

वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे इस्माइलपुर निवासी अपराधी पप्पू यादव और उसके सहयोगी गुड्डू यादव को शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी के दौरान सूदन टोला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देसी पिस्तौल और 7 गोली भी बरामद किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस्माइलपुर पुलिस को सूचना मिली कि दोनों अपराधी सूदन टोला में किसी की हत्या करने की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को दबोच लिया। इस्माइलपुर थानाध्यक्ष प्रेम साह ने बताया कि पूछताछ में पप्पू यादव ने बताया कि सूदन टोला के अनिल मंडल और कैलाश डीलर के बीच पुराना विवाद चल रहा है।

अनिल मंडल ने कैलाश डीलर को मारने के लिए मुझसे 50 हजार में डील किया था। उसने 10 हजार रुपए हथियार के लिए एडवांस दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर रही है। पप्पू यादव हत्या, रंगदारी व लूट मामलों में वांछित था। हत्या के एक मामले में हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था।