नवगछिया। झंडापुर के किसान रविश कुमर हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज द्वारा गठित एसआईटी टीम ने तकनीकी अनुसंधान व लगातार छापामारी कर दो अलग अलग जगहों से कांड में शामिल एक नामजद और एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी व पहली सफलता हासिल की है। यह कार्यवाई नवगछिया पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि बुधवार की दोपहर टेकना, बेलोरा बहियार के किनारे में छिपे कांड में शामिल नामजद कुख्यात अपराधी बिहपुर थाना क्षेत्र के अरसनडीह गाँव के पंकज यादव को गिरफ्तार किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मालूम हो कि नवगछिया एसपी ने घटना के बाद कांड के त्वरित उद्भेदन व हत्याकांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व मे एसआइटी टीम का गठन किया है। एसआईटी द्वारा अपराधियों के विभिन्न ठिकानों पर लगातार सघन छापेमारी कर रही है। बुधवार दोपहर दो बजे एसआईटी टीम छापेमारी करते हुए बोलेरा नदी किनारे पहुंची। जहां किनारे में छिपे पंकज यादव को पुलिस की भनक लग गया और वह भागने लगा। मौके से एसआईटी टीम में शामिल जवानों ने घेराबंदी कर पंकज को गिरफ्तार कर लिया।
गुरुवार देर रात तक पंकज ने घटना में शामिल होने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार किया, साथ ही और भी कई राज पुलिस के सामने उगला है। जिसे गोपनीय रखा गया है। एसपी ने बताया कि पंकज की निशानदेही पर बुधवार देर रात खरीक के दादपुर गाँव मे छापेमारी कर रविश हत्यकांड में शामिल कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त दादपुर के पिंटू यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। एसआइटी द्वारा पूछताछ में पिंटू यादव तुलसीपुर के बदरा यादव का सहयोगी बताया जाता है। घटना के वक्त पिंटू बदरा के साथ ही था।

