नवगछिया : बिहपुर में NH किनारे मिला वृद्ध का शव, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार -Naugachia News

बिहपुर

बिहपुर | एनएच 31 के किनारे मंगलवार को एक बबूल पेड़ के नीचे 90 वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा हुआ था। दोपहर में उधर से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी और इसकी सूचना लोगों ने झंडापुर ओपी प्रभारी शिवप्रसाद रमानी को दी। सूचना पर दरोगा दिनेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने शव के पास से एक लाठी, कमंडल, चादर व बिस्कुट के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं। वहीं शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने शव की पहचान कोरचक्का निवासी रामभज्जो मंडल के रूप में की। मौके पर मौजूद मृतक वृद्ध के चचेरा भाई बूचो मंडल ने बताया कि मेरा भाई बीमार था।

वह किसी तरह यहां चला आया होगा। इन्हें पुत्र नहीं था जिसके कारण हमलोग इन्हें खाना-पीना देते थे। वह यहां कैसे आया? इस बारे में हमें कुछ पता नहीं है। उसने पुलिस को यह भी बताया कि हम शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराना चाहते हैं। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।