नवगछिया स्टेशन पर मंगलवार सुबह से ट्रेनों का आगमन शुरू हुआ। शाम तक 23 ट्रेनें आयीं, जिससे 18 सौ यात्री स्टेशन पर उतरे। इससे दिनभर स्टेशन पर अफरातफरी की स्थिति रही। सभी की स्वास्थ्य जांच के बाद गंतव्य स्थान पर भेज गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं भागलपुर से बसों से नवगछिया स्टेशन पर पहुंचे छह सौ मजदूरों को कटिहार की ओर जाने वाली ट्रेन से भेजा गया। इसके अलावा बरौनी की ओर जाने वाली ट्रेन से दो सौ मजदूरों को भेजा गया।

वहीं ट्रेनों से उतरे मजदूरों को बसों के लिए चार से पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी ने बताया कि बुधवार सुबह तक और सात ट्रेन नवगछिया आएगी।
